ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगरभावपुर उर्फ गुलरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी सिद्धार्थनगर।1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगर
भावपुर उर्फ गुलरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के भावपुर उर्फ गुलरी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हैदर पुत्र अतीउल्लाह उर्फ घिराऊ, निवासी भावपुर उर्फ गुलरी, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच होने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना के समय किसी प्रत्यक्षदर्शी के मौजूद होने की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे रेलवे ट्रैक के पास शव दिखाई देने के बाद घटना की जानकारी हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस घटना के समय, परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्टिंग के दौरान घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए।
Next Update…..
रिपोर्ट: मास्टर अब्दुल मुस्तफ़ा
World Eye Bharat News

