HealthMaharashtraTop News

मीरा रोड में परिवार के 4 लोगों को पुलिस ने आत्माहत्या से बचाया1 min read

Getting your Trinity Audio player ready...
🛡️ प्रूफ़-चेक: यह खबर/दस्तावेज़ World Eye Bharat Team द्वारा 100% सत्यापित (Verified) है।

पुलिस के हस्तक्षेप से बची जान, मीरा रोड के फाउंटेन ब्रिज से आत्मा हत्या करने की कोशिश, साथ में छोटे बच्चे भी थे।

मीरा रोड | 15 सितंबर, मौके पर पुलिस पहुंचकर परिवार को आत्महत्या करने से रोका।

क्या है पूरा मामला?

परिवार मीरा रोड के शांति पार्क में रहते हैं व्यक्ति की उम्र 28 साल की बताई जा रही है और वह एक डिलीवरी एजेंट है। वसई विरार पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक को 14 सितंबर रात को करीब 2 बजे जानकरी मिलती है कि मीरा रोड के फाउंटेन ब्रिज के पास एक व्यक्ति अपनी पत्नी, और 2 बच्चियों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है।

पीटीआई के अनुसार वर्सोवा बीट मार्शल नंबर 4, हेड कांस्टेबल संतोष धुला कोकरे और कांस्टेबल विकास श्रीरंग मोहिते आधे घंटे के अंदर ही मौके पर पहुंचकर परिवार को पूल से कूदने और आत्महत्या करने से रोक लेते हैं ।

पुलिस के अनुसार जब परिवार से आत्माहत्या का कारण पूछा गया तो व्यक्ति ने बताया कि उसका परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से झूझ रहा था और स्थिति से उबर नहीं पा रहा था जिस वजह से वह यह फ़ैसला उठाने पर मजबूर हो गया था ।

कर्ज़ थी आत्महत्या के फ़ैसले की वजह

परिवार ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले अपनी बहन से करीब 3.5 लाख का कर्ज़ लिया था जिसके बदले में अपना सोना गिरवी रखा था।

समय बीतता चला गया मगर आर्थिक स्थिति ठीक ना होके, और बिगड़ती चली गई जिसके कारण उनकी बहन ने सोना बेच कर रकम चुकाने को कहा हालांकी पैसे ना चुकाने की वजह से यह कदम उठाने का फ़ैसला किया था।

पुलिस ने पारिवारिक स्थिति को सुधारने की दी सलाह

पुलिस ने परिवार को परिस्थिति को सुलझाने की सलाह दी और उनके बहन को भी समझाया और कहा कि इस पारिवारिक समस्या को जल्दी से जल्दी सुलझाएं।

रिपोर्टर – सोहेब अंसारी

स्रोत – पीटीआई, टाइम्स ऑफ इंडिया, फ्रीप्रेस जर्नल etc.

📊 जनता की राय: क्या आप इस खबर/रिपोर्ट में उठाए गए दावों से पूरी तरह सहमत हैं?
सहमति: 100% 🔒 100% गुमनाम वोटिंग (IP ट्रैकिंग मुक्त) कुल वोट: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.