अंबोली झरने में बच्चे को गोद में लेकर था शक्श पास में ही झरने से गिरा सांप1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबोली झरने में सांप के गिरने से मचा हड़कंप, अफरा तफरी का हुआ माहोल।

महाराष्ट्र |16 सितंबर, सिंधुदुर्ग जिले में स्थित अंबोली झरने में सांप के गिरने से लोगो में हदकैंप मच गया। जिसकी वीडियो भी खूब वायरल हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में अंबोली झरने में एक परिवार पिकनिक मनाने के इरादे से आई थी। मगर वहां ऐसा कुछ हुआ जिससे लोग डर कर इधर उधर भागने लगे।
वीडियो में सभी लोग आनंद लेते हुए नज़र आ रहे हैं जिसमें कुछ लोग चट्टानों पर बैठे और खड़े नज़र आ रहे हैं।
ठीक उसी वक्त पर ऊपर से एक बड़ा सा सांप नीचे की और गिरता है जहां पर एक व्यक्ति बच्चे को गोद में लिया हुआ होता है, उसके बेहद करीब आ जाता है।
यह घटना होने पर फौरान वहाँ से लोग अलग होकर दूर जाने लगते है। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो में कोबरा बताते हुए भी सुनाई देता है।
हालांकी सांप की प्रजाति कौन सी है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है इसलिए साफ़ तौर पर नहीं कहा जा सकता है|
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी |WORLD EYE BHARAT NEWS|
स्रोत – एनडीटीवी, इंडिया टुडे, टाइम्स ऑफ इंडिया,
