केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया सीबीएफसी बोर्ड के नए सदस्यों के नाम, प्रीति जिंटा और पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार शामिल।1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
2017 के बाद से अब जाकर केंद्र सरकार ने बनाया नया सीबीएफसी बोर्ड, शशि शेखर वेम्पति करेंगे अध्यक्षता।

मुंबई | 17 सितंबर, केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) में नए सदस्यों की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है, जिसमें 18 नए नाम शामिल हैं। 16 सितंबर 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।
कौन कौन बना सदस्य?
इस सूची में अलग-अलग भाषाओं के कलाकारों के नाम शामिल किए गए है। नए बोर्ड की अध्यक्षता शशि शेखर वेम्पति करेंगे, जिसके साथ ही 18 नये सदस्यीय बोर्ड में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यारलागड्डा, यतींद्र मिश्रा, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधब पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रोसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे शामिल हैं।
2017 के बाद अब जाकर किया गया बदलाव
सीबीएफसी में बदलाव काफी समय बाद हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा आख़िरी बार बोर्ड को 2017 में नियुक्त किया था।
सदस्यों का कार्यकाल सिर्फ 3 साल तक के लिए ही थामगर 2020 के बाद भी काम जारी रखा गया क्योंकि नए बोर्ड सदस्यों का चयन नहीं किया गया था।
पुराने सभी बोर्ड सदस्य को हटा दिया गया है जिसमे अभिनेत्री विद्या बालन, फिल्म निदेशक विवेक अग्निहोत्री ,पूर्व फुटबॉलर मिहिर भूटिया, अभिनेता गौतमी तडिमल्ला, वाणी त्रिपाठी टिकू, अभिनेता जीविता राजशेखर, फिल्म निर्माता टीएस नागभरण और फिल्म निर्माता नरेश चंद्र लाल शामिल थे।
2024 के नए प्रमाणन नियम (Certification Rules) में भी बदलाव किए गए हैं।
सीबीएफसी के काम में Cinematograph (Certification) Rules, 2024 भी बड़ी भूमिका रहती है जिसके तहत फिल्म प्रमाणपत्र दिया जाता है।
जिसके अंतर्गत यू/ए प्रमाणन मैं भी कुछ बदलाव गए है ‘यू/ए’ प्रमाणन में उम्र के आधार पर नए वर्ग भी बनाए गए हैं। UA 7+, UA 13+ और UA 16+ 18+ और A है जिसका मुख्य कार्य Age Based Certification देना होगा।
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी |WORL EYE BHARAT NEWS|
स्रोत – सीबीएफसी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस , द इकोनॉमिक टाइम्स
