बहन की इलाज के लिए क्राउड फंडिंग करके जमा किया 1.5 लाख फर्जी दस्तावेज के कारण जय सिंह गिरफ्तार।1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
X पर लोगो से मांगे थे इलाज के लिए पैसे, जाली दस्तावेज दिखाकर जुटाये 1.5 लाख, बाद में X स्पेस पर पैसे लौटाने का भी किया था वादा अब पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आगरा | 25 सितंबर, एक्स पर एक घोटाला इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है, कुछ दिन पहले जय सिंह राठौड़ ने X पर फ़र्जी दस्तावेज़ दिखाकर बहन के ऑपरेशन करने के लिए लोगो से मदद की अपील की थी।
जिसकी बाद लोगों ने मदद की मगर जय सिंह ने वह सारे पैसे लेकर अपना X अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जब लोगों ने आगे की जानकारी के लिए जानना चाहा तो पता लगा कि यह उनके साथ घोटाला हो चुका था।
क्या है पूरा मामला?
21 सितंबर को जय सिंह राठौड़ नामक उपयोगकर्ता ने X पर अपनी बहन की आँख के ऑपरेशन करवाने के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। जिसके लिए मेडिकल दस्तावेज़ और भुगतान की जानकारी भी जय सिंह ने साझा किया था।
जिसके बाद लोगों ने करीब 24 घंटे में ही क्राउड फंडिंग से करीब 1.5 लाख तक की मदद कर दी। उसके बाद जय सिंह राठौड़ ने अपना X अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया, और आगे की जानकारी लोगो तक नहीं दी।
यह मामला और भी तेज़ हो गया जब Shroff Eye Centre सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी कि उसके लेटरहेड पर नकली fake patient record और अनुमान पत्रक थी। लोगों ने इस बात को जानने के बाद जय सिंह पर ठगी करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
यह बात इतनी तेज़ी से फैली कि जय सिंग राठौड़ ने वापस से अपना अकाउंट को रिएक्टिवेट कर दिया और उसके बाद X स्पेस आयोजन करके उन सभी लोगों से बात करने लगा जिन जिन से जय सिंह ने पैसे लिए थे।
X स्पेस में हुई बातचीत के दौरान सबके पैसे लौटाने का किया था वादा
जय सिंह राठौड़ ने X स्पेस आयोजित करके लोगों से बात की X स्पेस में लोगों ने गंभीर आरोप भी लगाए और पैसे वापस देने को भी कहा, जय सिंह ने बताया की दरअसल पैसे उसने अपने पिता के लिए मांगे थे जबकि X पोस्ट पर उसकी बहन के बारे में कहा था।
जय सिंह ने पैसे वापस देने का भी किया था वादा हालांकि पैसे अभी तक वापस कर दिया गया ऐसी कोई भी ख़बर अब तक नहीं आई है। जय सिंह ने X पर आगरा पुलिस को टैग करके लोगो पर ही मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।
पुलिस ने किया जय सिंह राठौड़ को गिरफ़्तार
25 सितंबर को आगरा पुलिस ने जय सिंह राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें पुलिस ने जय सिंह की असली पहचान बताई है आरोपी का असली नाम “अजयवीर सिंह” है।
अजयवीर सिंह ने अपनी बहन की इलाज के लिए जय सिंह राठौड़ बनकर “ग्लूकोमा’/’विट्रियस हेमरेज” जैसी बीमारी का सहारा लेकर लोगों से पैसे इक्ट्ठे किए जिसे अब पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी
स्रोत –हिंदुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे & इकोनॉमिक्स टाइम्स
