स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

आज जनपद सिद्धार्थनगर की नगर पंचायत बढ़नी स्थित डाक बंगले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, आठ बार विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी जी की स्मृति में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोकसभा का संचालन मोहम्मद इब्राहिम बाबा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर डॉ. मसूद आलम साहब, फैजान आलम साहब (जिला सचिव, समाजवादी पार्टी), हरीनाथ यादव जी (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी एवं सेक्टर प्रभारी, 302-शोहरतगढ़ विधानसभा), फिरोज अहमद इदरीसी साहब एवं वरिष्ठ शिक्षक मास्टर वसीम साहब सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर मोहम्मद इब्राहिम बाबा जी एवं हरीनाथ यादव जी ने स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी जी के राजनीतिक जीवन, सामाजिक सरोकारों एवं उनके योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में राम प्रसाद, शिवम पांडेय, संत राम, छेदी खान, करतब यादव, राम सेवक यादव एवं अब्दुल मन्नान सहित अन्य समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना।
रिपोर्टर: Master Abdul Mustafa
|World Eye Bharat News|
