तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल के खुनुवां बॉर्डर पर 24 टन अवैध चीनी कद्दू बीज और अखरोट जब्त1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

सिद्धार्थनगर (खुनुवां):भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। खुनुवां बॉर्डर पर सीमा शुल्क (कस्टम), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 टन अवैध चीनी सामान बरामद किया है। तस्करों ने इस खेप को छुपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाते हुए इसे फ्लाई ऐश (Fly Ash) टैंकरों में छिपा रखा था। मामले में एक ट्रक के चालक और सहचालक को हिरासत में लिया गया है।
फ्लाई ऐश टैंकरों में छिपाकर लाया जा रहा था मालप्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल से भारत आ रहे दो संदिग्ध बुलेट टैंकरों (ट्रकों) को संयुक्त टीम ने जांच के लिए खुनुवां बॉर्डर पर रोका। गहन तलाशी के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए, जब टैंकरों के भीतर से भारी मात्रा में चीन निर्मित सामान बरामद हुआ।
बरामद माल में कुल 13,840 किलोग्राम चीनी कद्दू के बीज और 10,820 किलोग्राम छिलके वाले अखरोट शामिल हैं। जब्त किए गए इस पूरे माल का कुल वजन लगभग 24 टन (24,660 किलोग्राम) आंका गया है।
दो आरोपी हिरासत में, दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरारकार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने एक ट्रक के चालक और सहचालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें कस्टम विभाग को सौंप दिया। हालांकि, दूसरे ट्रक का चालक और सहचालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
|WORLD EYE BHARAT NEWS|
