रेडवरिया महाघोटाला: कागजों पर 300 फर्जी हाजिरी, जमीन से खेल के मैदान गायब; World Eye Bharat News का बड़ा पर्दाफाशरेडवरिया (ग्राउंड जीरो)5 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

विकास के नाम पर सरकारी बजट को ठिकाने लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेडवरिया ग्राम पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर जनता के हक और सरकारी धन की खुली लूट मची है। वर्ल्ड आई भारत न्यूज़ (World Eye Bharat News) की खोजी टीम ने ग्राउंड जीरो पर इस महाघोटाले के ऐसे पुख्ता डिजिटल और वीडियो सबूत जुटाए हैं, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की गवाही दे रहे हैं।

🚨 भ्रष्टाचार के 5 बड़े सबूत (वर्ल्ड आई भारत न्यूज़ की खोजी रिपोर्ट):
मजदूरों की जगह JCB का खेल: VBG राम जी के तहत कराए जा रहे सरकारी कामों में गरीब मजदूरों का रोजगार छीना जा रहा है। धरातल पर गुपचुप तरीके से JCB मशीन से काम कराया जा रहा है, जबकि मस्टर रोल में रोज़ाना 100 से 300 मजदूरों की फर्जी हाजिरी भरकर लाखों रुपये का वारा-न्यारा हो रहा है। जेसीबी के काम करने का वीडियो साक्ष्य चैनल के पास सुरक्षित है।
कागजों पर खेल मैदान गायब: सरकारी दस्तावेजों और मास्टर प्लान में युवाओं के लिए फुटबॉल मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट और पार्क दर्शाकर बड़ा बजट पास कराया गया। लेकिन ग्राउंड जीरो की हकीकत यह है कि पूरी ग्राम पंचायत में खेल का एक मैदान तक मौजूद नहीं है।

ताले में बंद आरोग्य मंदिर: गांव का ‘आरोग्य मंदिर’ (हेल्थ सेंटर) हमेशा बंद रहता है, वहाँ दवाइयों का अकाल है। दूसरी तरफ, जल निकासी ठप होने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है और लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है।

2 साल से सफेद हाथी बना कूड़ा घर: लाखों की लागत से बना कूड़ा घर पिछले 2 साल से बनकर तैयार है, लेकिन आज तक उसमें एक तिनका कचरा नहीं डाला गया। गांव में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कभी नहीं आती, जिससे चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है।
लापरवाह डॉक्टर और गायब लाइब्रेरी: स्थानीय गौशाला में बेजुबान गाएं तड़प रही हैं। हमारी टीम ने ग्राउंड जीरो से जिम्मेदार पशु डॉक्टर को फोन किया, तो उन्होंने टालमटोल किया और बुलाने पर भी नहीं आए, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है। वहीं, युवाओं के लिए कागजों में बनी लाइब्रेरी धरातल से पूरी तरह गायब है।

🔥जिला प्रशासन और विजिलेंस टीम से सीधे सवाल:
1. VBG राम जी के तहत जेसीबी से काम करवाकर सैकड़ों मजदूरों की फर्जी हाजिरी का पैसा आखिर किसकी जेब में जा रहा है?
2. कागजों पर फुटबॉल, वॉलीबॉल मैदान और पार्क दिखाकर की गई इस बड़ी वित्तीय हेराफेरी पर विजिलेंस जांच कब होगी?
3. पिछले 2 साल से तैयार कूड़ा घर को चालू क्यों नहीं किया गया और आरोग्य मंदिर का ताला कब खुलेगा?
4. सबूत सामने आने के बाद लापरवाह पशु डॉक्टरों और भ्रष्टाचार के इस सिंडिकेट पर मुकदमा कब दर्ज होगा?


जलभराव से निवासियों की हालत हुई बेहाल: मजदूर बन खुद ही कर रहे है साफ
प्रशासन की तरफ से अभी तक इस जगह की सफाई के लिए किसी को भी भेजा नहीं गया है। जबकि यह समस्या के बारे में प्रधान जी से भी बात की गई थी।
प्रधान जी ने आश्वासन भी दिया था कि जल्द से जल्द इस जगह की सफाई करवाई जाएगी मगर अभी तक यह समस्या को देखने व सुलझाने के लिए किसी भी अधिकारी को भेजा नहीं गया है।

जलभराव के कारण गंदा पानी घरों के अंदर आ रहा है जिससे रहने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है।

निवासी अपना काम धंधा छोड़ कर खुद ही मजदूर बन घरों में घुसे गंदे पानी को निकालने में लगे हुए है, नाली की सफाई कर रहे हैं क्यों कि यह समास्या अब आने जाने के लिए भी रुकावट पैदा कर रही है।इसी गंदे पानी में ज़हरीले जीव जंतु भी पनप रहे है, निवासियों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में यह साफ नहीं हो सका तो यहां खतरनाक बीमारी की भी समस्या खड़ी हो सकती है।


यहां के रहने वाले एक निवासी का कहना है कि इस समस्या की वजह बच्चे भी बीमार पड़ गए है बच्चों को “टाइफाइड” जैसी बीमारियाँ हो रही है। इन्हीं सब कारणों से कई बार इस जगह की शिकायत की गई थी मगर कोई सुनवाई अभी तक नहीं हुई है।
चैनल का स्टैंड: वर्ल्ड आई भारत न्यूज़ पूरी निष्पक्षता के साथ यह साफ करता है कि हमारे पास इस घोटाले से जुड़े हर एक बिंदु के वीडियो फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। यदि जिला स्तर के उच्च अधिकारियों ने इस महाघोटाले पर तुरंत सख्त एक्शन नहीं लिया, तो चैनल इस खबर को शासन स्तर तक ले जाने से पीछे नहीं हटेगा।

रिपोर्टर – W.E.B TEAM & Soheb Ansari
|WORLD EYE BHARAT NEWS|
