Top NewsLocal NewsUttar Pradesh

मदरसा दारुस्सलाम, पकड़िहवा में हुआ तालीमी कार्यक्रम1 min read

Getting your Trinity Audio player ready...
🛡️ प्रूफ़-चेक: यह खबर/दस्तावेज़ World Eye Bharat Team द्वारा 100% सत्यापित (Verified) है।

पकड़िहवा, रामनगर | 01अक्टूबर 2026 जमीयत अहले हदीस के तत्वावधान में मदरसा दारुस्सलाम, पकड़िहवा, रामनगर में एक शानदार तालीमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शैक्षिक और दीनी जानकारी का प्रदर्शन किया। इस मौके पर बच्चों की पढ़ाई, अच्छे अखलाक और समाज के लिए जिम्मेदार बनने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मौलाना मुकीमुद्दीन मदनी, नाज़िम, जमीयत अहले हदीस बढ़नी हल्का, मदरसा दारुस्सलाम के प्रिंसिपल मोहम्मद याकूब साहब, प्रबंधक फारूक अहमद साहब और खजांची मोहम्मद उमर साहब सहित कई उलेमा, शिक्षक और मेहमान मौजूद रहे।

कार्यक्रम की निजामत मौलाना सैयद इरफानुल हक हाशमी ने की। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों और इंतजाम में मास्टर इरशाद अहमद साहब ने भी काफी मेहनत और महत्वपूर्ण सहयोग किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर शराफुद्दीन, बढ़नी और पत्रकार सलमान हिंदी साहब की भी मौजूदगी रही। इसके साथ ही मदरसा नूरुल इस्लाम, भावपुर उर्फ गुलरी, जनपद सिद्धार्थनगर के बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इन बच्चों को मौलाना रहमतुल्लाह साहब अपने साथ लेकर कार्यक्रम में पहुंचे।

इसके अलावा मौलाना अब्दुर्रशीद, मौलाना अनीसुर्रहमान मदनी, मौलाना अब्दुल शकूर मदनी, मौलाना अब्दुल्ला, मास्टर महबूब आलम सहित कई शिक्षक और मेहमान कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को कामयाब बनाने में पकड़िहवा गांव की इंतजामिया कमेटी और स्थानीय लोगों का भी अहम योगदान रहा। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अंत में मदरसे की तरक्की और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दुआ की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया गया।

रिपोर्ट: मास्टर अब्दुल मुस्तफ़ा

|World Eye Bharat News|

📊 जनता की राय: क्या आप इस खबर/रिपोर्ट में उठाए गए दावों से पूरी तरह सहमत हैं?
सहमति: 100% 🔒 100% गुमनाम वोटिंग (IP ट्रैकिंग मुक्त) कुल वोट: 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.