HealthLocal NewsTop News

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगा ताला, डॉक्टर और इलाज की सुविधा नहीं मिलने का आरोप1 min read

Getting your Trinity Audio player ready...
🛡️ प्रूफ़-चेक: यह खबर/दस्तावेज़ World Eye Bharat Team द्वारा 100% सत्यापित (Verified) है।

गाँव व पोस्ट महादेव बुज़ुर्ग ब्लाक बढ़नी तहसील शोहरतगढ आयुष्मान आरोग्य मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लगा हुआ है और यहां न तो डॉक्टर बैठ रहे हैं और न ही मरीजों का इलाज हो रहा है।

वहीं, केंद्र के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था भी खराब होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कूड़ा घर बनाया गया है, लेकिन उसमें कचरा नहीं फेंका जा रहा है, जिसके कारण आसपास गंदगी फैल रही है। कूड़ा उठाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बैटरी वाला रिक्शा भी मौके पर दिखाई नहीं दे रहा है।

इसके अलावा, नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास इस तरह की स्थिति से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नियमित रूप से खोला जाए, डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, मरीजों को इलाज की सुविधा मिले तथा कूड़ा और नालियों की सफाई की उचित व्यवस्था कराई जाए।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर कब तक आवश्यक कार्रवाई करता है।

रिपोर्ट: Abdul Qayyum |World Eye Bharat News|

📊 जनता की राय: क्या आप इस खबर/रिपोर्ट में उठाए गए दावों से पूरी तरह सहमत हैं?
सहमति: 50% 🔒 100% गुमनाम वोटिंग (IP ट्रैकिंग मुक्त) कुल वोट: 0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.