विधायक ने एसडीएम संग बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायज़ा1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

शोहरतगढ़। क्षेत्र में लगातार हुयी मूसलाधार बारिश व नदियों के जल स्तर बढ़ने के बाद तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के क़ई गांव पानी से घिर गये। क़ई महत्वपूर्ण सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया।
रविवार को दोपहर बाद विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने एसडीएम शोहरतगढ़ राजेश कुमार व राजस्व कर्मियों के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की।
क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के नकोल डीह, पन्ना पुर, तमकुहवा, मुरव्वन डीह, तौलिहवा, बालानगर, इटहिया, कचरिहवा आदि गांव के तरफ़ फैले बाढ़ के पानी व जन सुरक्षा की जानकारी ली।
विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया शासन प्रशासन की तरफ़ से हर तरह की मदद मिलेगी। किसी को भी परेशानी नहीं होगी।
विधायक ने बानगंगा नदी बैराज पहुंच कर नदी के जल स्तर की भी जानकारी लेकर ड्रेनेज खण्ड के अधिकारियों, बाढ़ राहत कंट्रोल को चौबीस घण्टे सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
इस दौरान रामदास मौर्य, रत्नेश सोनी, अशोक कुमार, विशाल, हरिराम निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
|WORLD EYE BHARAT NEWS|
