सिद्धार्थनगर की सुमन पांडे ने रचा इतिहास1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

सिद्धार्थनगर। जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला कोठी चौराहा निवासी सुमन पांडे ने अपनी मेहनत, लगन और लगातार प्रयास के दम पर तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सुमन पांडे ने यूपी होमगार्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल और रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। यूपी होमगार्ड भर्ती में उनका अंतिम चयन हो चुका है, जबकि यूपी पुलिस कांस्टेबल और रेलवे ग्रुप डी का अंतिम परिणाम अभी आना बाकी है।
सुमन की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सुमन की सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के जरिए यह मुकाम हासिल किया है।
अब यूपी पुलिस कांस्टेबल और रेलवे ग्रुप डी के अंतिम परिणाम का इंतजार है। यदि इन दोनों भर्तियों में भी उनका अंतिम चयन होता है, तो सुमन की उपलब्धि और भी बड़ी हो जाएगी।
रिपोर्टर:- फहीम खान |World Eye Bharat News|
