हरिनाथ यादव जी को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बढ़नी में हुआ सम्मान समारोह1 min read
स्थान: डाक बंगला, बढ़नी, जनपद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
दिनांक: 18 अक्टूबर, रविवार।
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव बनाए जाने पर ढेकहरी खुर्द के पूर्व ग्राम प्रधान आदरणीय श्री हरिनाथ यादव जी के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता मोहम्मद इब्राहिम बाबा एवं मसूद खान ने की। सभी ने हरिनाथ यादव जी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सैय्यद अली जहीर, गयासुद्दीन, पूर्व प्रधान मकबूल आलम, करतब यादव, अब्दुल मन्नान, जलाल अहमद, संत प्रसाद गुप्ता, गणेश, फैजान आलम, मास्टर वसीम खान, बाबुल्ला, रामफेर चौरसिया, राम किशोर मौर्य, फय्याज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें और जनसेवा का नया संकल्प!
रिपोर्टर: मास्टर अब्दुल मुस्तफा
World Eye Bharat News
