HealthMadhya PradeshNational NewsTop News

अजनार नदी की सफाई से सुर्खियों में आने वाले बिट्टू तबाही से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, डच पर्यावरणविद बोयन स्लैट ने दिया नौकरी का प्रस्ताव|

मध्य प्रदेश |मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रहने वाले महज़ 20 साल के युवा सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही दुशित अजनार नदी की सफाई को लेकर चर्चा में है | 26 जनवरी 2026 को बिट्टू तबाही इस काम को करने में जुटे थे आनंद महिंद्रा के समर्थन के बाद उनके इस प्रयास को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है, केविन पीटरसन से लेकर डच पर्यावरणविद बोयन स्लैट X पर पोस्ट करके अपने संगठन में साथ काम करने का प्रस्ताव दिया है |

26 जनवरी से शुरू किया था यह अभियान !

बिट्टू तबाही के मुताबिक वह हमेशा मंदिर जाते समय रास्ते में पढ़ने वाली अजनार नदी को दूषित देखकर उसकी सफाई के बारे में चिंतित होते, अजनार नदी की बढ़ती खराब हालात को देखते हुए उसे साफ करने का फैसला लिया था |शुरुआत में उनके कुछ दोस्तों ने भी साथ दिया मगर कुछ दिनों के बाद उन्होंने भी साथ छोड़ दिया था | नदी में जमे हुए प्लास्टिक, बोतलें, शैवाल और अन्य कचरे को लंबे समय तक उन्होंने खुद के हाथों से साफ किया |

बिट्टू सफाई के फोटोस और वीडियोस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते थे जिससे वे सुर्खियों में आने लगे | हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए काम करनेवाला भी बताया, मगर वह इन सब बातों को ध्यान न देते हुए सफाई अभियान को जारी रखा |

स्वास्थ्य पर पड़ा था असर मगर फिर भी करते रहे सफाई का काम !

नदी साफ करने के दौरान कई बार उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ा जैसे की दूषित पानी में लगातार काम करने से उनके शरीर के कई अंगों पर संक्रमण की समस्या भी हुई जिससे कई बार बीमार भी पड़े थे | बिट्टू ने अजनार नदी की सफाई के लिए अपनी जेब से तीस हजार रुपये भी खर्च किए थे |

आनंद महिंद्रा से लेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान

बिट्टू तबाही को देशभर में बड़ी पहचान तब मिली जब भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा जी ने 30 मार्च को X पर बिट्टू तबाही की सफाई वाली वीडियो साझा करते हुए इस अभियान का समर्थन किया जिसके बाद बड़े स्तर पर पहचान मिली | अब उनकी कहानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है, पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी केविन पीटरसन ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करते हुए बिट्टू का समर्थन किया |

नीदरलैंड स्थित कंपनी The Ocean Cleanup के संस्थापक और सीईओ बोयन स्लैट ने प्रतिक्रिया देते हुए come work for us कहकर साथ काम करने के लिए निमंत्रण दिया |

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की बिट्टू तबाही से मुलाक़ात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिट्टू तबाही से मुलाकात की और उनकी सफाई अभियान को सराहा | जिसके बाद से ब्यावरा नगर पालिका ने सफाई के लिए मशीन उपलब्ध कराई है जिससे बिट्टू को स्थानीय स्तर पर भी सहयोग मिलने लगा है |

रिपोर्टरसोहेब अंसारी

स्रोत:- एनडीटीवी, द इंडियन एक्सप्रेस, इकोनॉमिक टाइम्स, हिंदुस्तान टाइम्स, आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.