सरकार को 19 सितंबर तक की दी गई चेतावनी,सोनम वांगचुक लद्दाख मामले को लेकर फिर से कर सकते है आंदोलन |
केंद्र से बात चीत करने पर भी लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधानिक सुरक्षा की मांग में प्रगति ना दिखने का आरोप; फिर से आंदोलन करने की दी चेतावनी|

नई दिल्ली |11 सितंबर,सीजेपी विरोध प्रदर्शन जीत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने अब एक और बड़ा ऐलान कर दिया है|
लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है | सोनम वांगचुक ने सरकार से कहा है कि यदि इस पर कोई ठोस प्रगति या आश्वासन नहीं मिलता है तो वह 19 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक फिर से इस आंदोलन को तेज़ किया जाएगा |
क्या है मामला ?
लद्दाख के प्रतिनिधियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच दिल्ली में बातचीत हुई | बैठक में Leh Apex Body (LAB) और Kargil Democratic Alliance (KDA) भी शामिल थे | बैठक का उद्देश्य लद्दाख की मांगो को लेकर उसका समाधान निकालना था |
लद्दाख के प्रतिनिधियों ने कहा की बैठक का माहौल काफी अच्छा था, मगर मुद्दे की मांग को लेकर ठोस प्रगति नहीं दिखाई दी| सोनम वांगचुक ने भी नाराज़गी जजाते हुए कहा की ” चाय अच्छी थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी” |
प्रतिनिधियों की नाराज़गी इस बात को लेकर भी है कि प्रस्तावित निर्वाचित निकाय की पूरी जानकारी वाला ड्राफ्ट अभी तक नहीं आया है, इस वजह से Leh Apex Body (LAB) और Kargil Democratic Alliance (KDA) ने जल्द से जल्द प्रस्ताव मांगा है |
19 सितंबर से 24 तक क्या होने वाला है?
सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं आता है तो हम 19 सितंबर से 24 तक पद्ययात्रा या आंदोलन करेंगे | हालांकी इस आंदोलन में भूख हड़ताल के बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं गया है|
सरकार ने बातचीत के बाद अभी के लिए धैर्य रखने को कहा है निर्वाचित निकाय के लिए इस पर विचार किया जा रहा है|
रिपोर्टर– सोहेब अंसारी
स्रोत– टाइम्स ऑफ इंडिया & जनसत्ता
