मुंबई कोस्टल रोड पर तेज़ रफ्तार से आती हुई BMW हादसे में 3 लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

मुंबई| 20 सितंबर, कोस्टल रोड पर 20 सितंबर सुबह 5 बजे के करीब एक BMW कार तेज़ रफ्तार से डिवाइडर तोड़ कर 75 फीट नीचे गिरी जिससे 3 छात्रों की मौत हो गई जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह कार लोटस जेट्टी के पास मरीन ड्राइव से हाजी अली मार्ग की और जा रही थी।
पुलिस के अनुसार यह लाला लाजपत राय कॉलेज के पास कोस्टल रोड में पर यह घटना हुई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, गाड़ी की तेज़ रफ़्तार के कारण चालक ने कार का संतुलन खो दिया जिससे कोस्टल रोड के बाहरी दीवार से टकराई और 75 फीट नीचे पार्किंग स्थल में जा गिरी। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में क़ैद हुई है।
हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई जिसमें सनाय गुज्जर (21), आदित्य जकासनिया (19) और धैर्य शेठ (17) का नाम शामिल हैं इसी के साथ घायल हुए छात्र का नाम आदित्य ओसवाल (23) बताया जा रहा है।
आदित्य ओसवाल को मुंबई सेंट्रल में स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उनकी हालत काफी बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सनाय, धैर्य और आदित्य ओसवाल विले पार्ले के NMIMS में पढ़ने वाले छात्र थे।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है, और हादसे से संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि यह मामला तेज़ रफ़्तार में हुई घटना से संबंधित लग रहा है हालांकि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी
स्रोत – टाइम्स ऑफ इंडिया & द इंडियन एक्सप्रेस
