डुमरियागंज वार्ड नंबर 5 में नाली चौड़ीकरण का काम शुरू, लोगों में खुशी1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज के राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 5 (सफा कॉलोनी) में नाली चौड़ीकरण और निर्माण का कार्य शुरू होने से मोहल्ले के लोगों में खुशी है।
बताया जा रहा है कि यह कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष अतीकुर्रहमान और सभासद परवेज अहमद के प्रयास से कराया जा रहा है।मोहल्ले में लंबे समय से नाली छोटी होने के कारण बारिश के दौरान पानी निकासी की समस्या बनी रहती थी।
सड़क ऊंची होने और नाली की क्षमता कम होने की वजह से बारिश का पानी सड़क पर बहने लगता था और नाली भी जल्दी भर जाती थी। नाली के चौड़ीकरण के बाद पानी की निकासी पहले की तुलना में बेहतर होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए अध्यक्ष और सभासद का आभार जताते हुए इसे सराहनीय पहल बताया है। लोगों का कहना है कि नाली चौड़ी होने से बारिश के दिनों में जलभराव और पानी निकासी से जुड़ी कई परेशानियां कम हो सकती हैं।
हालांकि, नाली की खुदाई के बाद निकली मिट्टी सड़क पर फैली हुई है, जिससे फिलहाल राहगीरों और मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। अगर इसी दौरान तेज बारिश हो जाती है तो सड़क पर कीचड़ और फिसलन की समस्या और बढ़ सकती है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि नाली से निकली मिट्टी को जल्द से जल्द हटाकर रास्ते को साफ कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य के साथ-साथ आवागमन में भी लोगों को परेशानी न हो।
रीपोर्टर:- फहीम खान |World Eye Bharat News|
