बेहद खराब स्थिति में है नौगढ़ से करीमपुर तक जुड़ने वाला मार्ग, कई समय से बदहाल स्थिति में यह सड़क1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

सिद्धार्थनगर| 20 सितंबर, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां सिद्धार्थ नगर जिले से 2 किलो मीटर की दूरी पर स्थित पुरानी नौगढ़ से करीमपुर तक जोड़ने वाला मार्ग अपनी बुरी स्थिति में है।
कुछ दिन पहले इस जगह की वीडियो वायरल हुई जिससे लोगों की नज़र यहां की स्थिति पर पड़ी और लोगों ने आवाज़ उठाया फिर सड़क का निर्माण किया गया जिसके बाद वापस से इस सड़क की हालत वैसी ही हो गई।
यह मार्ग करीमपुर तक जाने का एक मुख्य मार्ग है जहां से अब आने जाने के लिए लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कई सालों से इसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, प्रशासन और इससे संबंधित विभाग की नज़र अब तक इस पर नहीं पड़ी है। हालांकि यह सड़क ज्यादा बड़ी नहीं है मगर यहां पर स्थानीय लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
यह सड़क करीब 100 से 150 मीटर तक ही फैली हुई है, मगर यहां के लोगों के लिए यह जगह काफी समस्या खड़ी करती है। इस सड़क पर इतने सारे गड्ढे हो गए है कि समझ ही नहीं आ रहा है, सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है।
बारिश के दिनों में तो इस जगह पर और भी ज्यादा पानी जम जाता है जैसे कोई छोटा तालाब का रूप ले लिया हो, आम दिनों में भी इस जगह पर पानी भरा हुआ ही रहता है।
हमेशा पानी भरें रहने के कारण इसकी गहराई का पता लगा पाना भी मुश्किल हो जाता है, आने जाने वाले वाहनों की संख्या में कई ऐसे भी वाहन है जो इसके अंदर धस जाते है।
कई बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी होती है, महिलाएं और बूढ़े बुज़ुर्ग लोगों को भी आने जाने में दिक्कत होती है।पैदल चल रहे लोगों को कूद कर और छलांग लगा कर इस जगह को पार करना पड़ता है।
यहां के स्थानीय लोगों की एक ही मांग है कि यह सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द हो जाए। प्रशासन की नजर यहां इस सड़क पर पड़े जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो।
रिपोर्टर –सोहेब अंसारी |WORLD EYE BHARAT NEWS|
