18 से 22 सितंबर तक: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में अब सीबीआई जांच की मांग1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
साहिल वाकोडे के आत्महत्या के बाद से छात्रों का प्रदर्शन, IIT के डीन पद से हटे, क्राइम ब्रांच की जांच जारी और अब सीबीआई की भी मांग।

मुंबई | 22 सितंबर, आईआईटी बॉम्बे के विद्यार्थी साहिल रविंद्र वाकोडे के मौत की जांच को लेकर अब सीबीआई की मांग हो रही है। 18 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में साहिल का शव एक कमरे में मिला था जिसके बाद से कैंपस में छात्रों द्वारा आंदोलन किया गया था जिसके बाद से यह प्रदर्शन संस्थागत के जवाबदेही और छात्र कल्याण में तबदील हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
साहिल आईआईटी बॉम्बे में B.Tech द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी थे जिसमें वह ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। मिड टर्म सेमेस्टर के परीक्षा में वह मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गये थे। परीक्षा में IIT बॉम्बे के डीन. प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला पर्यवेक्षक थे।
संस्था ने बयान देते हुए कहा था कि साहिल AI से प्रश्नपत्र के सवालों के जवाब प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे, मगर बाद में माफी मांगते हुए कहा कि अभी इसकी जांच चल रही है।
संस्था ने यह भी कहा था कि शुरुआत में किसी तरह का अकादमिक डिसिप्लिनरी के खिलाफ साहिल पर कार्रवाई नहीं हुई थी जिससे उनके अकादमी ईयर में किसी तरह का इफेक्ट पड़े।
मगर उसी दिन साहिल की शव हॉस्टल के कमरे में मिली थी। घटना के बाद प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण डूला को डीन के पद से हटा दिया गया है, हालांकि प्रोफेसर के रूप में वह अभी भी नियुक्त है।
छात्रों का विरोध प्रदर्शन और एफ.आई.आर.
20 सितंबर से कई छात्रों का एक साथ प्रदर्शन तेज़ होने लगा और यह प्रदर्शन सिर्फ साहिल तक सीमित न होके छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक दबाव, छात्र कल्याण, इंस्टिट्यूट और वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तक बढ़ गया जिसके साथ ही पूरे 18 मांग किए गए है।
इसके बाद छात्र के परिवार द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई जहाँ प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और 2 अज्ञात लोगों का भी नाम शामिल है।
माता पिता ने लगाया भेदभाव का आरोप
साहिल के पिता ने पुलिस में जातिगत भेदभाव के आरोप प्रोफ़ेसर डूला और संस्था पर लगाए है उनका कहना है कि कैंपस में साहिल के साथ भेदभाव भी किया जाता था जिसके कारण उसे मानसिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा था।
जहां पुलिस ने साहिल के माता पिता की यह शिकायत दर्ज कर ली है जिस पर पुलिस की जांच जारी है SC/ST (Prevention of Atrocities) Act और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे मामले को लेकर शिकायत दर्ज किया गया है।
हालांकि आईआईटी बॉम्बे जातिगत भेदभाव की शिकायत को नकारते हुए कहा कि ऐसी किसी भी तरह की शिकायत हमारे सामने नहीं आई है। अदालत से भी अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वाकई जातिवादी भेदभाव हुई है या नहीं।
क्राइम ब्रांच कर रही है जांच, मगर सीबीआई की मांग
इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है जिसमें IIT बॉम्बे के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की जांच जारी है जिसमें IIT बॉम्बे के सीसीटीवी फुटेज से लेकर साहिल के मौजूद डाक्यूमेंट को भी खंगाल रही है।
क्राइम ब्रांच यह भी पता लगा रही है कि एग्जामिनेशन हॉल में क्या क्या हुआ था, प्रोफेसर डूला और साहिल के बीच क्या बात चीत हुई थी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 12:30PM से 12:45PM की फ़ुटेज सामने आई है जिसमें साहिल अपने पॉकेट की तरह देखते हुए नज़र आये है और प्रोफेसर डूला को सवाल करते भी नजर आए हैं।
दूसरे फुटेज के अनुसार 1:25PM के आसपास अपने हॉस्टल के कमरे में जाते हुए दिखाई देते हैं जिसके बाद से वह दुबारा नहीं निकलते हैं और उनकी मौत की खबर सामने आती है। क्राइम ब्रांच अपनी जांच में लगी हुई है मगर सीबीआई से जांच की मांग की जा रही है।
18 से 22 सितंबर तक क्या क्या हुआ?
1) 18 सितंबर को साहिल AI से जवाब लेते हुए पाये गए जिसके बाद हॉस्टल में उन्हें मृत पाया गया था।
2) 19 सितंबर को छात्रों का प्रदर्शन तेज़ होने लगा जिसके बाद परिवार द्वारा जातिगत भेदभाव के लिए भी एफ.आई.आर.किया गया था, क्राइम ब्रांच की इनवेस्टिगेशन भी आगे बढ़ी।
3) 20 सितंबर छात्रों द्वारा प्रदर्शन एक नया मोड़ लेती है और सिर्फ साहिल तक सीमित न होके स्टूडेंट्स वेलफेयर , मेंटल हेल्थ सपोर्ट और अनुशासनात्मक प्रणाली में बदलाव की मांग की गई थी।
4) 21 सितंबर को संस्था ने अपने पुराने बयान के लिए माफी मांगी और प्रोफेसर डूला को डीन के पद से हटा दिया गया और स्टूडेंट्स ने 18 पॉइंट्स में अपनी मांग भी रखी।
5) 22 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसमें एक्जामिनेशन हॉल के बाहर और साहिल को हॉस्टल के रूम में अंदर जाते हुए देखा गया। इसके साथ ही सीबीआई की जांच को लेकर भी मांग उठ रही है।
रिपोर्टर– सोहेब अंसारी |WORLD EYE BHARAT NEWS|
स्रोत – द इंडियन एक्सप्रेस, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे, इत्यादी
