National NewsBiharTop News

जमुई उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।1 min read

Getting your Trinity Audio player ready...
🛡️ प्रूफ़-चेक: यह खबर/दस्तावेज़ World Eye Bharat Team द्वारा 100% सत्यापित (Verified) है।

जमुई में हुए नाबालिक के साथ छेड़छाड़ का मामला, मुख्य आरोपी समेत कई लोग गिरफ्तार, POCSO के तहत मामला दर्ज।

जमुई, बिहार|23 सितंबर, बिहार के जमुई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद से देशभर बिहार में कानून एवं व्यवस्था, नबालिक लड़की और लड़कों की सुरक्षा के साथ महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषय पर चर्चा तेज़ हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

19 सितंबर को शाम के वक्त दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा अपने कक्षा विभाग के एक मित्र के साथ टू वीलर में सवार होकर कोचिंग के बाद मड़वा पहाड़ की तरफ गये थे। यह जगह जमुई-लखीसराय से 3 किलोमीटर के अंदर का बताया गया है।

वहाँ पर दोनों छात्रों को कुछ लोग रास्ते में ही घेरकर रोक देते है जिसके बाद दोनों छात्र समझाने की भी कोशिश करते है मगर वह लोग लड़का और लड़की को अलग कर देते हैं, जिसके बाद वीडियो में एक व्यक्ति अपना चेहरा ढक कर लड़की के साथ बदसलूखी करता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों छात्रों के साथ कथित मारपीट, छेड़छाड़ और अनुचित शारीरिक संपर्क किया गया है। जिसमें लड़के को भी पकड़ कर उसे मारा गया और उसके कॉलर को खींचते हुए वीडियो में देखा गया है हालांकि उसके बाद दोनों छात्र वहाँ से निकल गए।

मगर उस घटना की वीडियो ग्रुप में आए लोगों में से किसी के द्वारा बनाई गई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पे वायरल भी हो जाती है।

वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही देशभर में चर्चा का विषय बन गया है जहां महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें बिहार सरकार पर भी सवाल उठाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक वीडियो करीब 1 मिनट की वायरल हुई है मगर यह घटना करीब 20 मिनट तक चला हो सकता है।

पुलिस ने अलग से भी SIT की टीम बनाई गई थी और एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार 21 सितंबर को POCSO अधिनियम धारा 8, POCSO अधिनियम धारा 12, BNS74, BNS76, BNS3(5) एफ.आई.आर दर्ज की गई।

पुलिस ने जब वीडियो का विश्लेषण किया तो कुल 7-8 लोगों की पहचान की गई, 22 सितंबर तक करीब 5 लोगों को पुलिस द्वार पकड़ा गया था जिसमें 3 नाबालिग और 2 युवा थे। 23 सितंबर तक कई आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

कई रिपोर्ट के अनुसार सभी 8 आरोपियों को पकड़ लिया गया है तो दूसरी रिपोर्ट ऐसा भी कह रही हैं कि अभी तक सिर्फ 5 लोगों को ही पकड़ा गया है। इसलिए यह सांख्य को अलग-अलग समझना जरूरी है।

मुख्य अरोपी पे पुलिस ने चलाई गोली, नंदन यादव घायल

2 मुख्य आरोपियों नंदन यादव और हरेराम यादव को कथित तौर पर भागने की कोशिश में घायल कर हीरासत में ले लिया गया मगर घायल हो जाने के बाद हॉस्पिटल भी ले जाया गया है इलाज के लिए।

वर्तमान स्थिति क्या है?

इसको लेकर वर्तमान स्थिति यह है कि घटना से जुड़े कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, रिपोर्ट की माने तो संख्या में अंतर है, इसलिए पुलिस की अंतिम कथन ही महतवपूर्ण मानी जाएगी, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर – सोहेब अंसारी

स्रोत – टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, एबीपी न्यूज़ , इत्यादी।

📊 जनता की राय: क्या आप इस खबर/रिपोर्ट में उठाए गए दावों से पूरी तरह सहमत हैं?
सहमति: 100% 🔒 100% गुमनाम वोटिंग (IP ट्रैकिंग मुक्त) कुल वोट: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.