International NewsTop News

केंगे में विमान दुर्घटना से 17 लोगो की मौत1 min read

Getting your Trinity Audio player ready...
🛡️ प्रूफ़-चेक: यह खबर/दस्तावेज़ World Eye Bharat Team द्वारा 100% सत्यापित (Verified) है।

केंगे| 28 सितंबर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में (DR Congo) के केंगे शहर में 25 सितंबर को एक विमान दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। उस हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य न्याय व्यवस्था के अधिकारी की भी जान चली गई है।

दुर्घटना के बाद सरकार ने मामले की जांच करने के लिए आदेश दी है। TRACEP Congo Aviation के संचालन को भी निलंबित कर दिया है।

दुर्घटना ग्रस्त विमान Let L-410 UVP Turbolet जिसका रजिस्टर नंबर 9S-GUC बताया गया है TRACEP Congo Aviation द्वारा ही संचालित किया गया था। यह विमान किक्विट से किन्शासा की और जा रही थी।

विमान शुरू में ठीक चल रही थी मगर कुछ ही देर बाद कई चक्कर लगाए और उतरने के लिए जगह तलाश करने लगे तभी एक रिहायशी परिसर में दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसके बाद विमान में आग लग गई विमान में बैठे कुल 17 लोगो की मौत हो गई। हालांकि विमान में तकनीकी रूप से क्या कारण था इसका अभी पता नहीं लगा है।

हादसे में मारे गये दो प्रमुख अधिकारी की पहचान भी सामने आई है जिसमें से एक लेफ्टिनेंट जनरल जोसेफ मुतोम्बो कतालाय तिएंदे, और लेफ्टिनेंट जनरल लुसियन-रेने लिकुलिया बाकुमी का नाम सामने आया है।

राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी अधिकारी रूप से जांच के लिए निर्देश दिए है जिसमें उस समय की परिथिति और कारण का पता लगाया जा सके। न्याय मंत्री गिलॉम न्गेफा ने भी जांच के लिए आदेश दिया है BPEA को जांच के लिये जिम्मेदारी सौपी है।

हादसे के बाद से परिवहन मंत्री ने भी TRACEP Congo Aviation वायु संचालक प्रमाणपत्र को निलंबित कर देने का आदेश दिया है, क्यूंकि यह कंपनी पहले भी ऐसे हादसे का सामना कर चुकी है जिसमें एक पायलट की भी मृत्यु हुई थी।

सरकार का का आदेश है कि हादसे में मारे गये लोगो के सम्मान के लिए 28 सितंबर से राष्ट्रीय ध्वज को पूरे देश भर में आधा झुकाने की घोषणा की है।

रिपोर्टर – सोहेब अंसारी

स्रोत – अल जज़ीरा, अक्चुअलिते सीडी

📊 जनता की राय: क्या आप इस खबर/रिपोर्ट में उठाए गए दावों से पूरी तरह सहमत हैं?
सहमति: 100% 🔒 100% गुमनाम वोटिंग (IP ट्रैकिंग मुक्त) कुल वोट: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.