Education

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मदरसा नूरुल इस्लाम में कार्यक्रम1 min read

Getting your Trinity Audio player ready...
🛡️ प्रूफ़-चेक: यह खबर/दस्तावेज़ World Eye Bharat Team द्वारा 100% सत्यापित (Verified) है।

भावपुर उर्फ गुलरी, जनपद सिद्धार्थनगर।गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मदरसा नूरुल इस्लाम, भावपुर उर्फ गुलरी, जनपद सिद्धार्थनगर में राष्ट्रध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बच्चों को महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों तथा देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के बारे में बताया गया तथा गांधी जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा की गईं।

साथ ही बच्चों को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को उनके प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” के बारे में बताया गया तथा उनके जीवन एवं कार्यों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में मौलाना रहमतुल्लाह साहब, मौलाना जिक्रुल्लाह साहब, मिस तसनीम जहां, मिस सलमा खातून तथा प्रधानाध्यापक मास्टर अब्दुल मुस्तफा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को देश के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन तथा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

रिपोर्ट: मास्टर अब्दुल मुस्तफा

|World EyeBharat News|

📊 जनता की राय: क्या आप इस खबर/रिपोर्ट में उठाए गए दावों से पूरी तरह सहमत हैं?
सहमति: 100% 🔒 100% गुमनाम वोटिंग (IP ट्रैकिंग मुक्त) कुल वोट: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.