ढेबरूआ थाना क्षेत्र के मुहचोरवा घाट पर हुए हरिश्चंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगर, जिले की एसओजी/सर्विलांस टीम व ढेबरूआ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का सफल खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग, अवैध संबंध और घरेलू विवाद के चलते हरिश्चंद्र की हत्या की साजिश रची गई थी। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर 1 लाख 10 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई।
पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस की संयुक्त टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
रिपोर्टर -अब्दुल मुस्तफा | WORLD EYE BHARAT|
