टिंडर से हुई मुलाकात फिर सीवुड के होटल में बहनों के साथ कथित यौन उत्पीड़न, जिसमें से एक बहन थी नाबालिग1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
टिंडर पर चैटिंगकर बहनों को फंसाया सीवुड के होटल में ले जाकर उठाया फायदा, एक बहन थी नाबालिक शिकायत के बाद जांच करने में लगी है नवी मुंबई पुलिस

सीवुड, नवी मुंबई |14 सितंबर, नवी मुंबई के सीवुड में दो बहनों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है| यह मामला कुछ दिन पहले टिंडर पर चैट करने से शुरू हुई थी जहाँ सांताक्रूज की दो बहनों को टिंडर पर चैट के सहारे उन्हें सीवुड बुलाया गया था |
लड़कियों का भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने मिलने के बहाने से उनके लिए ऑनलाइन ही टेक्सी बुक की थी| सीवुड बुला कर दोनों बहनों को सबसे पहले मॉल और अन्य जगह लेकर गए थे जिससे उनके भरोसे को और मजबूत किया जा सके |
मॉल के बाद आरोपियों ने दोनों को एक जगह पर ले गए जहाँ उन्हें बीयर पिलायी गई ताकि उसके बाद दोनों नशे में धुत हो जाए | नशे में धुत होने के बाद दोनों बहनों को आराम करने के लिए उन्हें होटल में ले जाया गया और वहाँ पर उनके साथ दुश्कर्म किया गया |
घटना होने के बाद दोनों बहनों ने अपने माता पिता को यह बात बताई जिसके फौरन बाद ही माता पिता ने नवी मुंबई के थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज की थी| जहां बताया गया कि रात के अंधेरे में दोनों बहनों का फ़ायदा उठाकर उनके साथ दुश्कर्म किया गया था|
पीड़िताओं के मेडिकल जांच भी की गई जहाँ उनके पहचान को गोपनीय रखा गया है और इसके साथ ही पुलिस आरोपियों को ढूंढने में लगी है जहां होटल और मॉल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं|
होटल में नाबालिग को प्रवेश कैसे दी इसकी भी जांच जारी है|हालांकी अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा है आगे की जानकारी का इंतज़ार है|
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी
स्रोत – महाराष्ट्र टाइम्स, लोकमत, टीवी9 मराठी
