कई दिनों से हो रहे चेंबूर में बिल्लियों की हत्या करने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ़्तार1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
मुंबई के चेंबूर में करीब 20 बिल्लियों की हत्या करने वाला व्यक्ति आख़िरकार हुआ गिरफ़्तार PETA INDIA ने भी रखा था पकड़े जाने पर 50,000 तक का इनाम

मुंबई, चेंबूर|14 सितंबर, पुलिस ने बिल्लियों के हत्यारे को हिरासत में ले लिया है। यह मामला चेंबुर के पंजरापोल इलाके में करीब 20 बिल्लियों की हत्या पर सामने आई थी । जबकी सीसीटीवी फुटेज के द्वारा बिल्लियों के हत्यारे को पकड़ लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला रूबीना पठान नामक एक महिला द्वारा पता लगा जब उन्हें अगस्त में बिल्ली की शव मिली थी। जिसके बाद यह घटना तब बड़ी हुई जब रुबीना को सितंबर के पहले सप्ताह में उन्हें और भी बिल्लियों के शव मिलने लगे जिसमें उनके अंदर के अंग भी साफ़ दिखाई दे रहे थे।
इसके बाद 9 सितंबर को रूबीना ने इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर एफ.आई.आर भी दर्ज कराई थी। एफ.आई.आर. में भारतीय न्याय संहिता द्वारा मामले को BNS की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के तहत दर्ज भी किया गया।
पेटा इंडिया ने रखा था 50,000 का इनाम
एफ.आई.आर दर्ज होने के साथ-साथ पेटा इंडिया ने 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था । पेटा इंडिया के वेबसाइट से यह जारी किया गया था कि जो भी हत्यारे को गिरफ्तार करने में मदद करेगा उसे यह इनाम दिया जाएगा ।
40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ़्तार
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शिव केशव जोशी नाम से हुई है, जो की पनवेल का रहने वाला है। कामावाड़ी, पंजरापोल, शनि मंदिर जैसे इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद , इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है ।
आरोपी ने मारे गए बिल्लियों की हत्या की कबूली
आरोपी शिव केशव जोशी ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने हत्या की बात को कबूल कर लिया है और कहा है कि यह हत्या उसने गुस्से में आकर की थी। हालांकि जोशी ने अभी तक इसके पीछे का कोई ठोस कारण नहीं बताया है, इसलिए पुलिस असल वजह का पता लगा रही है। इसके साथ इसकी भी जांच जारी है कि कहीं दिमागी संबंधित कोई समस्या शामिल तो नहीं जिस वजह से यह घटना हुई है।
रिपोर्टर –सोहेब अंसारी|WORLD EYE BHARAT NEWS|
स्रोत –लोकमत टाइम्स, पेटा इंडिया & टाइम्स ऑफ इंडिया
