महीनों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, परिसर में उगी झाड़ियां—स्वच्छ भारत मिशन के दावों पर उठे सवाल1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

सिद्धार्थनगर। विकासखंड जोगिया की ग्राम पंचायत नदवालिया में लाखों की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति सामने आई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय कई महीनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मौके की तस्वीरों में शौचालय परिसर के आसपास घनी झाड़ियां और गंदगी दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, नियमित रूप से उपयोग एवं देखरेख नहीं होने के कारण शौचालय की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को लेकर जागरूकता और अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गांव में बना सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद रहने का दावा किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्थलीय जांच कराने, शौचालय को नियमित रूप से संचालित कराने तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
📍 स्थान: ग्राम पंचायत नदवालिया, विकासखंड जोगिया, जनपद सिद्धार्थ नगर
Abdul Ahad
