निठारी कांड मामले से जुड़े सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, फांसी से लटका मिला शव1 min read
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सुरेंद्र कोली ने खुद को चाय की दुकान में फांसी से लटककर जान दे दी, आत्महत्या से जुड़ा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

हरिद्वार,19 सितंबर | हरिद्वार के चाय की दुकान में लटककर सुरेंद्र कोली की मौत हो गई जिसकी वजह आत्महत्या बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला ?
उत्तराखंड के हरिद्वार में निठारी हत्याकांड से जुड़े नाम सुरेंद्र कोली की भूपतवाला क्षेत्र में स्थित एक चाय की दुकान में लटकी हुई उनकी लाश मिली है जिसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
हालांकी पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या की वजह पता लगाई जा सके।पुलिस ने सुरेंद्र कोली के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार है। इसके साथ ही मामले की जांच भी जारी है।
कौन है सुरेंद्र कोली ?
पुलिस के मुताबिक हरिद्वार में सुरेंद्र कोली “सदा राम”नाम के साथ रह रहा था और कुछ महीने पहले ही एक चाय की दुकान शुरू की थी।
वहां के लोगों से जब दुकान के मालिक का नाम पूछा गया तो लोगों ने दुकान के मालिक का नाम सदा राम बताया जबकि मौत के बाद असल नाम सुरेंद्र कोली पता लगा जो कि निठारी हत्याकांड में जेल भी जा चुका है।
क्या है निठारी हत्याकांड?
निठारी हत्याकांड 2006 में सामने आया था जो कि बहुत चर्चित मामला था जिसमें नोएडा के सेक्टर 31 में बिजनेसमैन मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे से बच्चों के शरीर के अंग मिले थे।
पुलिस जांच के बाद सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को आरोपी बनाया गया था जिसमें उन्हें मौत की सजा भी सुनाई गई थी मगर बाद में ठोस सबूत न मिलने की वजह से सुरेंद्र कोली को 13 में से 12 मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया था बरी?
2025 में सुप्रीम कोर्ट ने भी तेरहवें और आखिरी केस में भी बरी कर दिया था। फैसले में कहा गया था कि “Suspicion, however grave, cannot replace proof beyond reasonable doubt” यानीशक चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, वह ‘उचित संदेह से परे’ साबित होने वाले सबूत की जगह नहीं ले सकता।जिस कारण से सुप्रीम कोर्ट ने भी सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था।
सुरेंद्र कोली पर “सेक्टर 36” नाम से बनी थी फिल्म
निठारी हत्याकांड पर बन चुकी है फिल्म ” सेक्टर 36″ जिसमें विक्रांत मेसी ने प्रेम सिंह की भूमिका निभाई थीनिर्देशन आदित्य निम्बालकर ने किया था, ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भी उपलब्ध है।
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी
स्रोत –हिंदुस्तान टाइम्स , द इंडियन एक्सप्रेस
