महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
📢 महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
📅 दिनांक: सितंबर 03, 2026
⏱️ रीडिंग टाइम: 2.5 मिनट
सिद्धार्थनगर। महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज की विधायिका सैय्यदा खातून के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर लेकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
पैदल मार्च के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बेरोजगारी और महंगाई से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
सपा नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता तथा युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित कराया गया। सपा के कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए पोस्टरों में शायराना अंदाज़ में लिखा हुआ है कि:
📝 पोस्टरों के मुख्य नारे व स्लोगन:
✊ एक अन्य पोस्टर में सपा कार्यकर्ता मांग करते हुए पोस्टर में लिखा है:
“आजम खान, अब्दुल्ला आजम खान को रिहा करो, झूठे मुकदमे वापस लो।”
🎤 पद: Reporter, World Bharat News
