बीना टिकट लोकल ट्रेन से सफर कर रहा था यात्री, पकड़े जाने पर टिकट चेकर को ही मारा।
टिकट दिखाने को लेकर यात्री ने टिकट चेकर को ही मारा, जिससे चेहरे पर चोंट आई और आँखों के नीचे साथ टांके भी लगाये गए।

जोगेश्वरी|9 सितम्बर बुधवार को पश्चिमी रेलवे में टिकट चेकर “आशीष रंजन गुप्ता” 33 वर्ष, जोगेश्वरी के प्लैटफ़ॉर्म संख्या 3/4 के ओवरब्रिज पर यात्रियों के टिकटों की जांच कर रहे थे।
जब यात्री “अजय धीवर” को रोक कर आशीष गुप्ता ने टिकट दिखाने को कहा तो उसने बोला की उसके पास टिकट नहीं है। इसके बाद आशीष गुप्ता ने 500 रुपये जुर्माना भरने को कहा तो यात्री धीवर के पास सिर्फ 100 रुपये ही उपलब्ध थे।
गुप्ता ने उसे अभियोजन के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कार्यालय चलने को कहा। जैसे ही, आशीष गुप्ता ने कार्यालय ले जाने के लिए अपना हाथ उसके कंधे पर रखा वैसे ही धीवर को गुस्सा आ गया और आशीष गुप्ता के चेहरे पर मुक्का मार कर चोंट पहुंचाई ।
अंधेरी रेलवे पुलिस (GRP) ने इस मामले को लेकर यात्री अजय धीवर के खिलाफ एफ.आई.आर भी दर्ज की गई है।
एफ.आई.आर रिपोर्ट के मुताबिक अजय ने सबसे पहले आशीष गुप्ता को धक्का मारा था फिर उसके बाद उनके चेहरे पर मुक्का भी मारा जिससे आशीष गुप्ता का चश्मा टूट गया ।
आँखों के नीचे चोंट भी आई थी और खून भी बहने लगा था| धीवर वहाँ से बचकर भागने लगा जिसका पीछा करने के लिए अजय गुप्ता भी दौड़े और कुछ दूर तक भागने के बाद उस यात्री को पकड़ कर जोगेश्वरी के थाने में जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (आरपीएफ) कर्मियों के हवाले करके कार्यालय ले जाया गया।
इसी बीच,अजय गुप्ता को “ट्रॉमा केयर अस्पताल” ले जाया गया, जहां उन्हें आँखों के नीचे सात टांके लगाये गए। पुलिस ने बताया की धीवर सांताक्रूज का रहने वाला है और बैंक में काम करता है। हालांकी धीवर को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है।
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी|WORLD EYE BHARAT|
स्रोत —टाइम्स ऑफ इंडिया|
