यूपी और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगा मीडिया पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट का PIL पर सुनवाई से इनकार
यू.पी और राजस्थान के सरकारी स्कूलो में जारी रहेगा मीडिया पर लगा बैन |
इंफ्लुएंसर्स और मीडिया पर लगे बेन के विरोध में किए गए पी आई एल पर SC का सुनवाई से इनकार.
नई दिल्ली | 03 सितम्बर, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पत्रकारों, इंफ्लुएंसर्स, व्लॉगर्स, और यूट्यूबर्स पर लगा बेन को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज करते हुए यह कहा की हम इस पर सुनवाई नहीं करेंगे |
जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच यह मामले की सुनवाई कर रही थी याचिकाकर्ता प्रिया मिश्रा की ओर से यह याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई करते हुए कहा की अभी वह इस पर विचार करने के लिए इच्छुक नहीं है|
“सुप्रीम कोर्ट ने कहा की किसी भी स्कूल के बच्चे की वीडियो निकालना और विद्यालय के किसी परिसर की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का वीडियो निकालने में अंतर है | बच्चों की सुरक्षा और गरिमा को देखते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना और सार्वजनिक करना पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं है मगर बच्चों की रक्षा करना राज्य का दायित्व है |”
🎤 पद: Reporter, World Bharat News
