Local NewsTop NewsUttar Pradesh

मरहूम कमाल यूसुफ़ मलिक की चौथी पुण्यतिथि पर ‘यादें कमाल यूसुफ़’ कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब

सिद्धार्थनगर। मरहूम कमाल यूसुफ़ मलिक की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर कमाल यूसुफ़ मलिक फाउंडेशन के संरक्षण में शनिवार (5 सितंबर 2026) को मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज, सखावतगंज-कादिराबाद, जनपद सिद्धार्थनगर में ‘यादें कमाल यूसुफ़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी यादों को साझा किया।

आज का यह कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि मोहब्बत, भाईचारे और उस अटूट रिश्ते की गवाही बना, जो मरहूम कमाल यूसुफ़ मलिक ने अपने लोगों के दिलों में कायम किया था। कार्यक्रम में हर धर्म, हर वर्ग और समाज के विभिन्न तबकों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही मरहूम नेता के पुराने साथियों, समर्थकों और चाहने वालों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मुख्य वक्तागण:

1. श्री माता प्रसाद पाण्डेय (मा० नेता विरोधी दल, उत्तर प्रदेश विधानसभा)

2. श्री रामप्रसाद चौधरी (मा० सांसद, बस्ती)

3. श्री भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी (मा० पूर्व सांसद)

4. श्री महेंद्रनाथ यादव (मा० विधायक, बस्ती सदर)

5. श्री लाल जी यादव (मा० अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, सिद्धार्थनगर एवं पूर्व विधायक)

6. श्री दीपक मिश्र (समाजवादी चिंतक)मुख्य वक्ताओं ने मरहूम कमाल यूसुफ़ मलिक के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंधों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि कमाल यूसुफ़ मलिक ने अपने व्यवहार और कार्यों से समाज में जो भाईचारा कायम किया, वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

जनसैलाब ने दिखाई जनता के प्यार और विश्वास की ताकत

कार्यक्रम में उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ और जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर डुमरियागंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी इरफ़ान मलिक एवं युवा जनसेवक अहमद ख़ान उर्फ अहनफ़ ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

इरफ़ान मलिक ने भावुक होते हुए कहा कि जनता का यह प्यार, विश्वास और अपनापन देखकर दिल भर आया। यह भीड़ सिर्फ लोगों की उपस्थिति नहीं, बल्कि मरहूम कमाल यूसुफ़ मलिक के प्रति जनता के अटूट विश्वास की ताकत है। वक्त बदल गया, लेकिन उनकी यादें और उनके विचार आज भी हर दिल में उतने ही ताजा हैं।

कार्यक्रम के अंत में कमाल यूसुफ़ मलिक फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा मरहूम कमाल यूसुफ़ मलिक को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

रिपोर्टर :- फहीम खान

पद :- Reporter world eye bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.