Local NewsTop NewsUttar Pradesh

डीजे के तेज शोर पर प्रशासन सख्त, मानक तोड़े तो जब्ती के साथ होगी कार्रवाईपीस कमेटी की बैठक में सीओ की दोटूक चेतावनी, त्योहारों में अराजकता बर्दाश्त नहीं1 min read

Getting your Trinity Audio player ready...
🛡️ प्रूफ़-चेक: यह खबर/दस्तावेज़ World Eye Bharat Team द्वारा 100% सत्यापित (Verified) है।


बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बढ़नी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद कर त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने डीजे संचालकों और पूजा समितियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित ध्वनि मानकों और समय-सीमा का हर हाल में पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि डीजे की अत्यधिक तेज आवाज और तीव्र बेस से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और नवजात बच्चों पर तेज आवाज का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
सीओ ने डीजे में अत्यधिक बेस और तेज आवाज से होने वाले कंपन को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तेज कंपन से आसपास स्थित मकानों और दुकानों को नुकसान की आशंका रहती है। ऐसे में आयोजकों और डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने दोटूक कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मानक तोड़ने वाले डीजे जब्त किए जा सकते हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि त्योहार शासन की मंशा के अनुरूप और कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाए जाएं। पुलिस आमजन की जायज समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है, लेकिन नियमों का उल्लंघन, हुड़दंग और अराजकता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपजिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीजे का संचालन स्वीकृत सीमा और निर्धारित समय के भीतर ही किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय और बढ़नी चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान रामधनी मौर्य, राजकुमार उर्फ राजू शाही, त्रियुगी अग्रहरि, विनीत कमलापुरी, राजकुमार अग्रहरि, दुर्गेश कमलापुरी, उपेंद्र पांडेय, ध्रुव चतुर्वेदी, विमल कुमार अग्रहरि, श्रीराम अग्रहरि, वसीम खान, विजय शर्मा, अब्दुल मुस्तफा, चंदी प्रसाद शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

⚖️ डीजे के तेज शोर पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई को आप कितना सही मानते हैं?• 🤝 बिल्कुल सही, नियमों का पालन होना चाहिए।• 👎 गलत, त्योहारों पर थोड़ी छूट मिलनी चाहिए।

WORLD EEYE BHARAT NEWS

📊 जनता की राय: क्या आप इस खबर/रिपोर्ट में उठाए गए दावों से पूरी तरह सहमत हैं?
सहमति: 100% 🔒 100% गुमनाम वोटिंग (IP ट्रैकिंग मुक्त) कुल वोट: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.