Local NewsTop NewsUttar Pradesh

बढ़नी की सड़क 15 साल से बदहाल, वार्ड नं. 6,7 और वर्षो से कर रही है ठीक होने का इंतेज़ार

बढ़नी, वार्ड नं. 6, 7 और 8तस्वीरें सामने हैं… अब सवाल भी सामने है।यह सड़क करीब 15 वर्ष पहले बनी थी। तब से आज तक इसका दोबारा निर्माण नहीं हुआ। कई वर्षों का लंबा वक्त गुजर गया, लेकिन सड़क की हालत सुधरने के बजाय बद से बदतर होती चली गई।आज सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। राहगीरों को चलने में परेशानी होती है। वाहनों के गुजरने पर सड़क के अंदर लगी गिट्टियाँ कभी-कभी छिटक जाती हैं, जिससे राहगीरों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।

बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है।यह कोई छोटी या कम इस्तेमाल होने वाली सड़क नहीं है। नेपाल आने-जाने वाले लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। बाजार जाने वाले लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों की ओर जाने का भी यही रास्ता है। कई स्कूलों के बच्चे रोज़ाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं।

इतनी महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद कई वर्षों से इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मेरा विनम्र निवेदन है कि अब इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए और वार्ड नं. 6, 7 और 8 की इस सड़क का जल्द से जल्द पक्का और उचित निर्माण कराया जाए।सवाल किसी पर आरोप लगाने का नहीं है।

सवाल सिर्फ इतना है—आखिर यह सड़क बनेगी कब? इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि बढ़नी की इस सड़क की आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुँचे और सड़क निर्माण की दिशा में जल्द कार्रवाई हो।

Reporter – अब्दुल मुस्तफा | World Eye Bharat News | रिपोर्टरनिवासी, बढ़नी, सिद्धार्थ नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.