Top NewsMaharashtra

दादर में बस ड्राइवर से मार पीट, वीडियो वायरल

सेवरी बस स्टेशन से दिंडोशी जा रही, दादर के तिलक ब्रिज के पास बस ड्राइवर के ठीक पीछे खड़ा आदमी, बस को चला रहे ड्राइवर पर पीछे से हमला करता है

यह मामला बृहन्मुंबई इलेक्ट्रीक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बस नंबर 8215, MH-01-EM 9332 में हुई।

वहाँ के एक राहगीर द्वारा ये वीडियो बनाया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल है | वीडियो करीब 10 सेकंड की है, इस वीडियो के मुताबिक रोड पर चल रही गाड़ियों में से एक कार उस बस को ओवरटेक करती है जिसके बाद बस ड्राइव बस को रोक देता है |

वीडियो में नज़र आ रहे लाल शर्ट पहना व्यक्ति, उसी दौरान वर्दी पहने हुए बस ड्राइवर पर पीछे से वार करता दिखाई देता है |

जब दादर के तिलक ब्रिज के पास से यह घटना का वीडियो सामने आया, मिड-डे के अनुसार यह घटना रविवार की शाम 7:30 बजे के आसपास घटी थी |

बेस्ट के रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना होने के बाद बस ड्राइवर ने दादर के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट लिखाई, पुलिस घटना की जांच कर रही है और आगे की जानकारी के लिए इंतजार है।

रिपोर्टर -सोहेब अंसारी
स्रोत -फ्रीप्रेस जरनल & मिड-डे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.