हैकर ने कहा, बग ठीक करो तो वापस कर देंगे पैसे! लिक्विड नेटवर्क से ~$4000 बिटकॉइन (BTC) का साइबर हमला।
लिक्विड नेटवर्क की फेडरेशन वॉलेट से ~$4000 तक का बिटकॉइन (BTC) गायब, बैकअप सिस्टम में बग होने की वजह से हैकर ने उठाया फ़ायदा |

मुंबई | 8 सितंबर 2026, क्रिप्टो करेंसी मार्केट में एक ऐसी घटना घटी जो X पर खूब सुर्खियां बटोर रही है और डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर रही है|
6 सितंबर 2026 को लिक्विड नेटवर्क के वॉलेट से लगभग ~$4000 BTC हैकर के द्वारा निकाले गए| लिक्विड नेटवर्क ने अभी के लिए L-BTC में एक्सचेंज करने से लोगो को रोक दिया है|
क्या है लिक्विड नेटवर्क?
ब्लॉकस्ट्रीम द्वारा विकसित किया गया लिक्विड नेटवर्क एक साइडचेन है। जो बिटकॉइन से अलग है, मगर जुड़ा हुआ है।
इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि बिटकॉइन ब्लॉकचेन के ऊपर चलती है जिसकी जानकारी कोई भी आसानी से देख कर सकता है। लिक्विड नेटवर्क बिटकॉइन से 1:1 बैकिंग से जुड़ा हुआ है जिसे साइडचेन कहा जाता है।
क्या है मामला?
लिक्विड नेटवर्क की सॉफ्टवेयर वल्नरेबिलिटी का फायदा उठाकर, ~$4000 बिटकॉइन हैकर ने हैक कर लिए जिस की कीमत करीब $320 मिलियन के आसपास बताई जा रही है। हैकर की असल पहचान अज्ञात है मगर डिजिटल तौर पे सख्श की पहचान “व्हाइट हैट हैकर” के नाम से हुई है |
व्हाइट हैट हैकर्स का कहना है कि लिक्विड नेटवर्क की सॉफ्टवेयर वल्नरेबिलिटी में बग था, जिसकी वजह से उन्होंने लिक्विड नेटवर्क के फेडरेशन वॉलेट से ~$4000 बिटकॉइन हैक कर लिए।
इसके बाद लिक्विड नेटवर्क ने नए लेन-देने को रोक दिया है और L-BTC में एक्सचेंज करने वालों को इस्तेमाल करने से रुकने को कहा है|
व्हाइट हैट हैकर ने ~$4000 बिटकॉइन कैसे लिए?
व्हाइट हैट हैकर ने क्रिप्टोग्राफी keys के साथ समझौता करने के बजाये सीधे elements software की vulnerability का फायदा उठाकर लिक्विड नेटवर्क के Peg-Out से बिटकॉइन को बाहर निकाला| जिसके बाद लिक्विड नेटवर्क की backing system पर भी सवाल उठे हैं।
$3400 बिटकॉइन वापस किए मगर नहीं लौटाए $600 BTC
“व्हाइट हैट हैकर” ने ~$4000 बिटकॉइन हैक करने के बाद लिक्विड नेटवर्क से अपना बग ठीक करने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वो BTC वापस कर देंगे।
ब्लॉकस्ट्रीम के सदस्यों ने उस पर काम चालू कर दिया है। जिसके बाद व्हाइट हैट हैकर्स ने 7 सितम्बर को ~$4000 में से $3400 बिटकॉइन वापस कर दिए है, यानी कि 85% लौटा दिए हैं, जिसकी कीमत करीब $268 मिलियन डॉलर बतायी जा रही थी|
जबकी 15% तक, करीब $600 बिटकॉइन अभी भी व्हाइट हैट हैकर के पास ही है। जिसकी कीमत लगभग $47 मिलियन डॉलर बताई जा रही थी। अभी भी व्हाइट हैट हैकर ने लिक्विड नेटवर्क को वापस नहीं किया है।
लिक्विड नेटवर्क अभी भी नहीं हुई बहाल।
हालांकी यह घटना क्रिप्टो करेंसी मार्केट में एसेट्स की सुरक्षा पे चिंता जनक सवाल खड़े करती है | BTC की साइड चेन अभी भी बंद है ब्लॉकस्ट्रीम के कर्मचारी लिक्विड वल्नरेबिलिटी और बैकिंग सिस्टम में अभी काम कर रहे हैं। साइडचेन की खुलनेकी जानकारी के लिए इंतज़ार है|
रिपोर्टर – सोहेब अंसारी |World Eye Bharat|
स्रोत – रॉयटर्स , बिजनेस टुडे & एक्स
