EducationMadhya PradeshNational NewsTop News

MPSC पेपर लीक के खिलाफ विद्यार्थीओ का प्रदर्शन, MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग कर रहे हजारों छात्रों की भीड़ उमड़ी |

Drug Inspector परीक्षा के पेपर लीक होने पर पुणे से शुरू हुआ आंदोलन अब संभाजी नगर और नागपुर तक पहुंचा, अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग

नागपुर |9 सितंबर, महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की वजह से महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों पर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का प्रदर्शन अब और तेज़ हो गया है|

9 सितंबर को नागपुर के संविधान चौक पर पहुँचकर छात्रों ने MPSC के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया | प्रदर्शनों ने आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग की है |

मामला क्या है?

अन्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के ड्रग निरीक्षक के पद से जुड़ा हुआ है | यह मामला सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद छात्रों ने नाराज़गी ज़ाहिर की|

विद्यार्थीयों का कहना है की परीक्षा की तैयारी में पैसा ,समय और मेहनत करने में सालों लग जाते हैं, मगर इस तरह परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाने के कारण बच्चों के साथ अन्याय होता है |

कहाँ से शुरू हुआ आंदोलन?

इस प्रदर्शन की शुरुआत 7 सितंबर पुणे से हुई जहाँ “जिला कलेक्टर कार्यालय” तक मार्च किया गया और इस्तीफे की मांग की गई|

8 सितंबर को संभाजी नगर के छात्रों द्वारा भी क्रांति चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया और अध्यक्ष के साथ सचिव के इस्तीफे की मांग की गई | ट्रांसपेरेंसी को लेकर भी गंभीर सवाल किए गए है |

नागपुर में 9 सितंबर को बड़ी संख्या में लोगों ने अलग-अलग तरह के पोस्टर और नारे लगाए गए | प्रदर्शन के दौरान “राजीनामा झालाच पाहिजे” और “संविधान जिंदाबाद” जैसे नारे भी लगाये गए है |

छात्रों की प्रमुख मांगे !

MPSC आयोग के अध्यक्ष “विवेक भीमनवार” के इस्तीफे मांगा|

MPSC के सचिव से जवाब देही तय करना|

पेपर लीक की स्वतंत्र और निश्चित समय से जांच|

परीक्षा संबंधित प्रक्रिया की जांच|

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई|

छात्रों ने नागपुर में सरकार और MPSC को 18-सूत्री मांग पत्र रखा है | पुणे के विरोध प्रदर्शन में सुप्रिया सुले और NCP (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार भी पहुँचे थे|

स्रोत -लोकसत्ता, महाराष्ट्र टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया etc.

रिपोर्टर — सोहेब अंसारी |World Eye Bharat News|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.