Local NewsPoliticsTop NewsUttar Pradesh

शोहरतगढ़ विधानसभा में बिजली संकट से जनता त्रस्त : मणेंद्र मिश्रा

बिजली कटौती, गलत रोस्टर प्रणाली और विभाग की कथित भ्रष्ट कार्यशैली निंदनीय|

शोहरतगढ़ | 11 सितंबर 2026, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक मणेंद्र मिश्रा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट, अघोषित कटौती, गलत रोस्टर और बिजली विभाग की कथित भ्रष्ट कार्यशैली को लेकर भाजपा सरकार एवं स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार बिजली आपूर्ति सही ढंग से कराने में विफल रही है। शोहरतगढ़ और बढ़नी जैसी नगर पंचायतों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बदहाल बिजली व्यवस्था से जनता, किसान, मजदूर और व्यापारी बेहाल हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में रहने के कारण सांप, जहरीले कीड़े-मकौड़े और अन्य खतरनाक जीव-जंतुओं का भय बना रहता है।

ऐसे में बिजली की निर्बाध आपूर्ति केवल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों होने वाली अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

श्री मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा कई बार महीनों और वर्षों तक उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं भेजा जाता, जिसके बाद गरीब उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का कथित बकाया थमा दिया जाता है। उन्होंने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति और रोस्टर व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। जनता के हक और सम्मान के लिए आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

|मास्टर अब्दुल मुस्तफा| World Eye Bharat News|

[यह समाचार मणेंद्र मिश्रा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति/बयान के आधार पर प्रकाशित किया गया है।]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

World Eye Bharat News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.